फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Inspector blow money on the dancers suspended

नृतकियों पर पैसा उड़ाने वाला दरोगा निलंबित

Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Inspector blow money on the dancers suspended
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव नौनेर में तीन दिन पहले सजी एक महफिल में एक दरोगा ने वर्दी की मर्यादा ताक पर रख दी और महिला नृतकियों पर जमकर नोट उड़ाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


निलंबित दरोगा थाना दन्नाहार में तैनात राधारमण यादव है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव नौनेर में एक महफिल का आयोजन हुआ था। इसमें बाहर से नृतकियों को बुलाया गया था।  देर रात नाच और गाने की महफिल सजी। इसमें दरोगा राधारमण वर्दी में मौजूद थे। वायरल हुए वीडियो में दरोगा नृतकियों पर नोट उड़ाते हुए दिख रहा है। इतना ही नहीं नोट उड़ाने के लिए वह अपने आसपास बैठे लोगों से भी रुपये मांगता दिख रहा है। वीडियो मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराई और पुष्टि होने के बाद देर रात एसपी देव रंजन ने उसे निलंबित कर दिया। दो माह पहले भी दरोगा राधारमण यादव का नाम दन्नाहार थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरे ट्रक के पकड़े जाने के मामले में भी आया था। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते तब उस पर कार्रवाई नहीं हुई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed