फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   insaaniyat ko sabase bada dharm maanate the abba miyaan

इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते थे अब्बा मियां

Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
insaaniyat ko sabase bada dharm maanate the abba miyaan
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवी रोड स्थित खानकाहे मोहम्मदिया अफजलिया के सज्जादा नशीं हाजी हामिद अली शाह की चेहल्लुम की फातिहा में मुरीदों और समर्थकों का जन सैलाब उमड़ा। कई खानकाह के सज्जादानशी ने फातिहा पढ़ी और उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद लोगों को लंगर तकसीम किया गया। 
विज्ञापन


दोपहर दो बजे जौहर की नमाज के बाद खानकाहे मोहम्मदिया अफजलिया में हाजी सूफी मौलवी हामिद अली शाह कादरी चिश्ती की चैहल्लुम की फातिहा हुई। फातिहा में दिल्ली, मुरादाबाद, कानुपरी, इटावा, फीरोजाबाद के मुरीदों ने शिरकत की। इसके बाद हजारों मुरीदों को लंगर तकसीम किया गया। दो दो बजे के बाद शुरू हुआ लंगर देर शाम तक चला। 
विज्ञापन

लंगर के बाद रान नौ बजे जलसा ईदमीलादुन्नवी का आयोजन किया गया। इसमें उलेमाओं ने कहा कि अब्बा मियां इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। उनका कहना था कि सभी धर्मों से मोहब्बत करनी चाहिए। यही कारण है कि आज सभी धर्मों के लोग उनकी याद आंख नम कर लेते हैं। इस मौके पर रदौली शरीफ के सज्जादानशी सुग्गू मियां, मुरादाबाद खानकाह के सज्जादानशी मुस्ताक हुसैन, सज्जादानशी हाजी हासिम अली, बबलू मियां, नदीम इलाही, मोहम्मद असलब बॉबी, अली हसन, अली हुसैन, अशफाक, एजाज आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed