फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   innocent girl trembled with fear ritual during Kanya Bhojan

UP: कन्या भोज में बुलाई मासूम, फिर उसके साथ की गई ऐसी पूजा, डर से कांप उठी वो...थाने पहुंचा अजीब मामला

Tue, 05 Aug 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 10:03 AM IST
सार

मैनपुरी कोतवाली में बेहद ही अजीब मामला सामने आया। यहां पड़ोसी महिला पर बच्ची को कन्या भोज के बहाने बुलाकार तंत्र क्रिया का आरोप लगाया गया है। थाने में शिकायत की गई, तो पुलिस ने पूछताछ की। 

विज्ञापन
innocent girl trembled with fear ritual during Kanya Bhojan
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला खरगजीत नगर की रहने वाली एक महिला पर पांच साल की बच्ची पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया गया है। बच्ची के पिता का कहना है कि महिला बच्ची को कन्या भोज लिए अपने घर ले गई थी। बच्ची जब घर लौटी तो भयभती थी, उसने बताया कि उस पर झाड़ फूंक की गई थी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर के रहने वाले उदय प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त की शाम पड़ोस में रहने वाली महिला उनके घर आई। कहा कि वह कन्या भोज कर रही हैं। भोज के लिए अपनी नातिन को भेज दीजिए। परिजन ने पांच साल की निष्ठा चौहान को पड़ोस के घर पर भेज दिया। कुछ देर बाद नातिन डरी हुई घर पर लौटी, पूछने पर बताया कि उसे शीशे में किसी का चेहरा दिखाया गया, उस पर झाड़ फूंक की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की बात सुनकर परिजन भी घबरा गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं की गई। उदय प्रताप ने पड़ोस की रहने वाली महिला पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed