फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Innocent girl died after falling into bucket full of water in Mainpuri

Mainpuri News: खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरी मासूम, छटपटाकर तोड़ दिया दम, घर में मची चीख-पुकार

Thu, 15 Jun 2023 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

मैनपुरी में खेलते-खेलते मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। कुछ ही समय में उसने छटपटाकर दम तोड़ दिया। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Innocent girl died after falling into bucket full of water in Mainpuri
मैनपुरी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर 15 महीने की बच्ची पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोग परेशान परिजन के ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन

बाल्टी में सिर के बल गिर गई बच्ची

घटना कोतवाली क्षेत्र के नगरिया चौराहा के पास की है। यहां रहने वाले अंकुल की 15 माह की पुत्री सोना बुधवार की दोपहर घर के बरामदे में खेल रही थी। बच्ची को खेलता हुआ छोड़ मां कमरे में खाना खाने चली गई। इस दौरान बच्ची खेलते खेलते बरामदे में पानी से भरी रखी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में चीख पुकार मच गई

आसपास किसी के न होने की वजह से बच्ची ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। मां जब कमरे से बाहर आई तो बच्ची को सिर के बल बाल्टी में पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। उसने भागकर बच्ची को पानी से बाहर निकाला। तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed