{"_id":"654a0f0e87de2a3228046267","slug":"innocent-dies-due-to-collision-with-container-while-uncle-condition-is-critical-in-mainpuri-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, चाचा की हालत नाजुक; घर से बाजार जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, चाचा की हालत नाजुक; घर से बाजार जा रहे थे
Tue, 07 Nov 2023 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:59 PM IST
सार
बखतपुर निवासी बंटू की बेटी सेजल (7 वर्ष) अपने चाचा पिंटू के साथ इलाहबास तिराहे जा रही थी। वह घर की पुताई के लिए कलर खरीदने जा रहे थे। हरचंदपुर के पास कुसमरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार से कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Mainpuri: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर-मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर हुआ। यहां बखतपुर निवासी बंटू की बेटी सेजल (7 वर्ष) अपने चाचा पिंटू के साथ इलाहबास तिराहे जा रही थी। वह घर की पुताई के लिए कलर खरीदने जा रहे थे। हरचंदपुर के पास कुसमरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार से कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमी युगल ने होटल में लिया कमरा, फिर आने लगीं चीखने की आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ खून से लथपथ मिले दोनों
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। मासूम सेजल की मौत हो गई। वहीं चाचा पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंती पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।