फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Injection needle that had snapped and lodged in the lower back removed via surgery; inquiry ordered.

Mainpuri News: कमर में टूटकर फसी इंजेक्शन की सुई ऑपरेशन कर निकाली, जांच के निर्देश

Fri, 26 Jun 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Injection needle that had snapped and lodged in the lower back removed via surgery; inquiry ordered.
मैनपुरी। सड़क हादसे में घायल एक युवक को टिटनेस का इंजेक्शन लगाते समय सुई टूटकर उसकी कमर में फंस गई। यह घटना जिला अस्पताल में मंगलवार रात हुई। सर्जन ने ऑपरेशन कर सुई को बाहर निकाला जिसके बाद सीएमएस ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी दुष्यंत कुमार मंगलवार रात सड़क हादसे में घायल हो गए थे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां स्टाफ नर्स ने उनकी कमर पर टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते ही सुई टूटकर मांस में फंस गई। इस घटना से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। दुष्यंत के परिजन ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बुधवार को सर्जन ने सफल ऑपरेशन कर फंसी हुई सुई को शरीर से बाहर निकाल दिया। सीएमएस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed