फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Indian look ... there is irritation

...हिंद से कर रहे है जलन देखिए

Wed, 31 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 31 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Indian look ... there is irritation
काव्य गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहित्यकारों के सम्मान की श्रृंखला में मंगलवार को होली पब्लिक स्कूल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उमेश चंद्र दुबे थे। विशिष्ट अतिथि विद्यासागर शर्मा रहे। 
विज्ञापन


अध्यक्षता सत्य सेवक मिश्रा ने की। गोष्ठी में कवि श्रीकृष्ण मिश्र ने बताया कि सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16, अगस्त 1904, प्रयाग में हुआ था। उनकी मृत्यु कार दुर्घटना में 15 फरवरी 1948 में हुई थी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर उनका बहुत बड़ा काव्य संग्रह है। काव्यगोष्ठी में जिले के प्रमुख कवियों ने भाग लिया। मनोज चौहान कुरावली ने कहा, भारती के सुतों का चलन देखिए, हिंद से कर रहे है जलन देखिए। धर्मेंद्र सिंह धरम ने हमारा घर है एक बगिया, पिता उसका सजग माली, सदा कोशिश यही रहती फटक पाये न बदहाली सुनाया। डा. अनिल मान मिश्र ने कहा हिंदु मुसलमान का खून एक है, इनके लिए देश में कानून एक है। रमाकांत शाक्य ने कहा दर्जनों का तो दमन होना चाहिए, हर तरह से खुश वतन होना चाहिए। राम प्रकाश पाण्डेय प्रकाश ने आज जिन बच्चों से पत्थर, हम पर जो फिकवा रहे, बड़े होकर वही बच्चे, उन्हीं को कल खदेड़ेंगे। विजय रक्षा भदौरिया ने जो वंदे मातरम् का गीत गाएंगे नही, मां भारती के लाल वे कहलाएंगे नहीं, सुनाया। राशिद राहत ने चांद से जैसे एक चेहरे ने, मुझे पागल बना के छोड़ दिया, सुनाया। मुकेश शुक्ला नादॉ ने कहा कलम किताबें छीन के हाथ में, बम बंदूक थमाई हैं। नवाब सिंह राजपूत ने कहा रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार हर साये में आतंकवादी, मन मै विचार करो यारो कैसी है हमारी आजादी। राजपाल सिंह पाल ने कहा सितारो तुम भी सुनो, मेरा एक गीत सुनो। प्रधान राहुल कुमार यादव ने कहा फैशन के जमाने में, गांरटी न लेते है। भूपेन्द्र सिंह यादव (एड.) ने कहा कोई राजा नही कोई रानी, भूखे बच्चों पर कोई कहानी नही। डा0 राकेश रवि ने कहा ल को जो जीत ले वह स्वर जगेगा, आज पहली बार तुमको कवि मिलेगा। श्रीचन्द्र सरगम ने कहा फूलो का मन घायल-घायल, चीख रही पीढ़ा से पायल। ई0 एम0 अनम ने कहा आओ अपने देश का उत्थान करें हम, पूजा घरों में चित्र शहीदों के लगाकर। काव्यगोष्ठी में शरद चंद, सतीश दुबे, संजय दुबे, शिवनंदन कुशवाह, पुष्पेद्र चतुुर्वेदी, अभय शर्मा, रामवीर यादव नीटू मिश्र, कृष्ण मौर्य, अनुपम सक्सेना ओमप्रकाश भदौरिया मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed