फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   incharge DM heard complaints inTehsil Day

प्रभारी डीएम ने तहसील दिवस में सुनीं शिकायतें

Wed, 18 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 18 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 incharge DM heard complaints inTehsil Day
तहसील करहल में आयोजित तहसील दिवस में प्रभारी डीएम ने शिकायतें सुनीं। कहा कि जन शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का अगले तहसील दिवस तक निस्तारण अवश्य कर दें।
विज्ञापन

मंगलवार को करहल में आयोजित तहसील दिवस में प्रभारी डीएम डा. चंद्रभूषण ने कहा कि संबंधित अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों को निस्तारण समय सीमा में करें। समीक्षा में पाया कि विगत तहसील दिवसों के 34 प्रार्थना पत्र लंबित हैं। अधिशासी अभियंता नहर इटावा प्रखंड के यहां लंबित 18 नवंबर के प्रार्थना पत्र पर नाराजगी जताते हुए निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

तहसील दिवस में आई 80 शिकायतों में से नौ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। फूलपुर पतारा निवासी शांति देवी ने गाली गलौज करने, रमाकांत ने कन्या प्राथमिक विद्यालय दिहुली द्वारा प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर की चाहरदीवारी प्रधान द्वारा तोड़े जाने, नगला डांढ़ा निवासी उदयवीर ने रजबहा की पटरी से कब्जा हटवाने संबंधी शिकायती पत्र दिए। सीडीओ अनुराग पटेल ने विकास से संबंधित एवं एएसपी स्वामीनाथ ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना। एसडीएम करहल विजय प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा राकेश रंजन, सीओ करहल रामानंद कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विवेक वाजपेई, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर योगेश कुमार सारस्वत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed