फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   In thick fog, killing three, two serious

घने कोहरे में गई तीन की जान, दो गंभीर

Fri, 13 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 13 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
In thick fog, killing three, two serious
घने कोहरे में गई तीन की जान, दो गंभीर - फोटो : अमर उजाला
घना कोहरा स्कार्पियो सवारों के लिए काल बन गया। गुरुवार देररात सैफई में युवती का टीका चढ़ाकर घर लौट रहे लोगों की स्कार्पियो पिलर से टकराकर खेत में जा गिरी। कोहरा होने के चलते कई घंटे तक स्कार्पियो सवार गाड़ी में फंसे तड़पते रहे। सुबह तलाश करने पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस के साथ सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सैफई थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

करहल थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुरा निवासी रवि गुरुवार को इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के गांव खुशालपुर गया था। वहां से वह शाम को ममेरी बहन का टीका चढ़ाने के लिए साले संतोष (35) गुलशन (15), नगला चक निवासी प्रधान राजेंद्र सिंह के पुत्र सोनू (23) और नितिन के साथ स्कार्पियो से सैफई के गांव नगला आनंद पहुंचा। टीका चढ़ाने के बाद रात करीब दो बजे सभी मामा संतोष के कहने पर सैफई क्षेत्र के ही गांव भाऊपुरा जा रहे थे।
विज्ञापन

स्कार्पियो जब करहल-सैफई बार्डर पर दुमीला क्षेत्र में पहुंची तभी घने कोहरे के चलते पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो करीब 20 फीट दूर खेत में जा गिरी। मार्ग में कोहरा और कम वाहन चलने के कारण किसी की नजर खेत में पड़ी स्कार्पियो पर नहीं पड़ी। कई घंटे तक घायल वहीं तड़पते रहे। जब वह लोग गांव नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो उस पर भी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश करते हुए परिवारीजनों को स्कार्पियो खेत में पड़ी नजर आई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को स्कार्पियो से निकाला गया। हादसे में गुलशन और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने स्कार्पियो को काटकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। तीन गंभीर घायलों को तत्काल सैफई भेजा गया। वहां शाम को रवि की भी मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed