{"_id":"5911fa8e4f1c1b231f8517b2","slug":"in-the-last-three-hours-the-goods-worth-70-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे में स्वाह हो गया 70 लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे में स्वाह हो गया 70 लाख का माल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Tue, 09 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे में स्वाह हो गया 70 लाख का माल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास मार्ग स्थित किराने के गोदाम में मंगलवार सुबह लगी भीषण आग में करीब 70 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम तीन घंटा तक आग की लपटों में घिरा रहा। दमकल के सात वाहनों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। उक्त गोदाम में किराना, मूंगफली आदि सामान रखा हुआ था।
कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर निवासी प्रशांत गुप्ता ने मंडी व्यापारी दिनेश राठौर का आगरा बाईपास मार्ग स्थित गोदाम किराए पर ले रखा है। वहां से मूंगफली, किराने का माल आदि सप्लाई किया जाता है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के समय वहां किसी की मौजूदगी न होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते गोदाम चारों ओर से आग की लपटों में घिर गई। आग की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने के बाद प्रशांत गुप्ता भी आग गए। मगर इतनी भीषण थी कि किशनी, करहल, बेवर से एक-एक शहर से दो और आगरा से दो दमकल समेत कुल सात दमकलों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब तीन घंटे बाद आग बुझाने में सफलता मिली। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर अमित सिंह और सीओ सिटी राजेश चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आग में गोदाम में रखा करीब 70 लाख का सामान जलकर राख हुआ है।
हो सकता था बड़ा हादसा
आगरा रोड बाईपास पर जिस गोदाम में आग लगी थी। उसके बगल में ही पेट्रोल पंप था। आग इतनी भीषण की लपटें दीवार की इस ओर भी आ रहीं थी। गोदाम में लगी आग को देखते हुए पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी भी सतर्क रहे।
विज्ञापन
आग में लाखों की नकदी सामान जला
थाना क्षेत्र स्थित दो घरों में लगी आग में लाखों की नकदी और सामान जलकर राख हो गया। गांव हविलिया निवासी पृथ्वीराज के घर में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग में घर में रखी करीब छह हजार की नकदी और हजारों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं गांव घुआसी निवासी राजवीर सिंह के घर में लगी आग में हजारों की नकदी, दो क्विंटल लहसुन व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।