{"_id":"695d4cde074c70d7f40442eb","slug":"in-the-inaugural-match-bhitara-team-defeated-arsara-team-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-151849-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: उद्घाटन मैच में भिटारा की टीम ने अरसारा की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: उद्घाटन मैच में भिटारा की टीम ने अरसारा की टीम को हराया
Tue, 06 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में क्रिकेट टूनामेंट का उद्घाटन हो गया। उद्घाटन मैच में अरसारा और भिटारा के बीच खेला गया। इसमें भिटारा की टीम ने अरसारा की टीम को 50 रनों से हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया। टूनामेंट का उद्घाटन सपा नेता हरेंद्र यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
भिटारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाए। साहिल कुमार ने 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अरसारा के गेंदबाज रोहित ने चार और पिंटू ने तीन विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरसरा की पूरी टीम नौ ओवर में 70 रन ही बना सकी। बल्लेबाज रोहित ने 30 रन बनाए। भिटारा के साहिल ने तीन और आशू ने दो विकेट झटके।
साहिल को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायरिंग आंशू यादव और अंकित यादव ने, स्कोरिंग टीके यादव ने और कमेंट्री योगेंद्र शास्त्री ने की। इस दौरान आयोजक दलवीर यादव, अमित गोस्वामी, गौरव पांडेय, अजय कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।