फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   in-laws beat up married woman and threw her out of house for not getting car in dowry In Mainpuri

UP: दहेज में नहीं मिली कार...तो ससुरालीजन विवाहिता को करते प्रताड़ित, अब पीटकर घर से निकाला; थाने पहुंचा मामला

Sat, 15 Jun 2024 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 07:07 PM IST
सार

दहेज में कार नहीं मिली तो ससुरालीजन विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित करते। अब तो हद ही पार हो गई। उसे पीटकर घर से भगा दिया। मामला थाने पहुंचा। 

विज्ञापन
in-laws beat up married woman and threw her out of house for not getting car in dowry In Mainpuri
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ससुरालीजन ने दहेज में कार ना मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने परिजन को अपने साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार की जानकारी दी। इसके बाद थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला बिछवां थाना क्षेत्र के सहारा गांव का है। यहां की निवासी प्रतिमा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 को वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी गौसरपुर जनपद फर्रुखाबाद के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन


ससुरालीजन कार की मांग कर रहे हैं। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे मारा पीटा जाने लगा। धमकी देते हैं कि हमने कार मांगी थी वो नहीं दी। जा पहले अपने मायके से कार लेकर आ। कुछ दिन पहले उसको पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तभी से वह मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर दिनेश सिंह, सास मुन्नी देवी, जेठ अजेंद्र सिंह, जेठानी ज्योती और पति वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी देना और दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed