फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   In case of death of the detainee at the muscle was revealed by the autopsy report

पेशी पर आए बंदी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
In case of death of the detainee at the muscle was revealed by the autopsy report
ट्रेन से कूदने वाला बंदी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दीवानी हवालात में बंदी की मौत पुलिस की पिटाई से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। परिवारीजनों ने इस मामले में एक सिपाही के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस का मानना है कि उसकी नामजदगी भी रंजिशन की गई है। घटना के समय वह सदर हवालात पर मौजूद नहीं था। उसकी ड्यूटी आगरा रोड स्थित नई मंडी गेट पुलिस चौकी पर थी और वह वही मौजूद था। 
विज्ञापन


 गिहार कालोनी निवासी बिरजू की मंगलवार को दीवानी हवालात में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर बिरजू के साथ मारपीट करने और पिटाई से उसकी मौत होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बंदियों ने भी बिरजू की मौत के बाद हंगामा किया था। मामले में परिवारीजनों ने सिपाही अन्नु जुरैल उर्फ रिंकू को नामजद किया था। पुलिस का कहना है कि बिरजू एक बार थाना कोतवाली से फरार हो गया था,तब सिपाही अन्नु जुरैल ने ही उसे पकड़ा था। इसके अलावा वह छह अन्य लोगों को गिहार कालोनी से पकड़वा चुका है। पुलिस उसकी नामजदगी को इन्हीं से जोड़कर देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बिरजू की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। उक्त मामले पर एएसपी दिगंबर कुशवाह का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है जो भी सच्चाई होगी उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed