{"_id":"6ac68d268b829dade70b7380","slug":"illness-turns-out-to-be-the-cause-of-death-of-the-bjp-mandal-secretarys-wife-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-168302-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भाजपा के मंडल मंत्री की पत्नी की मौत का कारण निकला बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भाजपा के मंडल मंत्री की पत्नी की मौत का कारण निकला बीमारी
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के भाजपा के मंडल मंत्री की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में सोमवार रात मौत हो गई थी। महिला की बेटी ने पिता पर मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने फौती के आधार पर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें महिला की मौत बीमारी से होना सामने आया है।
भोगांव क्षेत्र के भाजपा के मंडल मंत्री की पत्नी विनीता को सोमवार देर रात परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के ससुराल के लोगों ने और उसकी पुत्री ने आरोप लगाया की माता-पिता में रोज झगड़े होते थे। सोमवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पिता ने मां को बहुत पीटा और कमरे में बंद कर दिया इससे मां की मौत हो गई।
महिला की मौत के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत बीमारी से होना सामने आया है। - अरुण कुमार सिंह एसपी सिटी