फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Husband suspicious; woman went with aunt's son.

Mainpuri News: शक करता है पति, बुआ के बेटे के साथ गई महिला

Mon, 22 Jun 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Husband suspicious; woman went with aunt's son.
किशनी। कहते हैं कि रिश्ते में जब भरोसा न रहे और शक का बीज पड़ जाए तो वह रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिकता। सोमवार को क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी है। जहां महिला ने शक करने वाले पति के साथ रहने से मना कर दिया और बुआ के बेटे के साथ चली गई। थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में शिकायत की थी, बताया कि पत्नी क्षेत्र के गांव कृपालपुर में रह रही है। पत्नी उनके साथ नहीं चल रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने जब महिला से बात की तो बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति उस पर शक करता है और आए दिन मारता पीटता है। इसलिए वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। वह अपने बुआ के लड़के के साथ ही रहना चाहती हैं और। वह अपनी मर्जी से अपना आगे का जीवन उसी के साथ गुजारेगी। पुलिस को अपने मन की बात बताने के बाद महिला बुआ के बेटे के साथ चली गई। शक करने वाला पति देखता ही रह गया। संवाद
विज्ञापन


हमलावरों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी
बेवर। गांव मुड़ई निवासी अजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि पड़ोसी मंगली शराब पीकर उनके घर के सामने गाली दे रहा था। मना करने पर उसने अपने भाई रामवीर, टिंकू और परिवार के सुमित व राजेश के साथ मिलकर उन्हें लाठी डंडों से पीटा। बचाने आए भाई शिवकुमार और अजीत को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed