{"_id":"67d40eef5ed63d66e1074282","slug":"husband-spray-chemical-on-wife-and-set-her-on-fire-she-died-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति की हैवानियत...नशे में पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर केमिकल डालकर लगा दी आग; महिला की दर्दनाक माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति की हैवानियत...नशे में पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर केमिकल डालकर लगा दी आग; महिला की दर्दनाक माैत
Fri, 14 Mar 2025 04:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 14 Mar 2025 04:42 PM IST
सार
मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना हुई। विवाद के बाद पति ने पत्नी पर केमिकल डालकर आग लगा दी। इलाज के दाैरान पत्नी ने दम तोड दिया। घटना के बाद से पति फरार है।
विज्ञापन
आग में झुलसने से महिला की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के किशनी के गांव जटपुरा फरैंजी में बुधवार की शाम को शराब के नशे में मामूली विवाद के बाद युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। पत्नी को पीटने के बाद केमिकल डालकर आग लगा दी। 85 प्रतिशत तक जली महिला ने मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा फरैंजी में रहने वाला युवक शराब पीने का आदी है। इससे पत्नी आरती (38) से अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार शाम को दंपती के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोपी नशे में पत्नी को पीटने लगा। इसके बाद केमिकल डालकर आग लगा दी। आरती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इन्होंने कंबल डाल कर बचाया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दाैरान महिला की माैत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक महिला 85 प्रतिशत तक जल गई थी।
भाई ने कहा- बहनोई अक्सर करता है मारपीट
भाई पुनीत शुक्ला निवासी गांव भिडारी, जनपद इटावा का कहना है कि बहनोई अक्सर बहन को पीटता था। 20 साल पहले बहन की शादी की थी। बहनोई शराब पीने का आदी था। घर न टूटे, इसलिए बहन अब तक रिश्ता निभा रही थी।
विज्ञापन
आरोपी पति व ससुरालीजन भागे
गांव जटपुरा फरैंजी में पत्नी को जलाकर मार देने के बाद आरोपी घर से भाग गया। वहीं अन्य परिजन भी घर में ताला डाल कर फरार हैं। उधर माैत से पहले तहसीलदार ने मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंच कर आरती के बयान दर्ज किए। बयान में महिला ने पति प्रदीप व ससुरालीजन पर जलाने का आरोप लगाया था। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।