फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Husband becomes a hurdle in illicit relationship, wife plots to murder him

Mainpuri News: अवैध संबंध में रोड़ा बना पति, पत्नी ने रची हत्या की साजिश

Sun, 15 Mar 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 15 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Husband becomes a hurdle in illicit relationship, wife plots to murder him
फोटो11 पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्यारोपी महिला। संवाद
किशनी (मैनपुरी)। गांव सुल्तानपुर निवासी डेयरीकर्मी कमलेश यादव की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पत्नी ने कराई थी। इस वारदात को प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। किशनी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पत्नी सहित सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि 25 फरवरी को किशनी क्षेत्र में बेवर-इटावा मार्ग पर गेहूं के खेत में कमलेश यादव निवासी गांव सुल्तानपुर का शव मिला था। कमलेश कासगंज में दूध डेयरी पर काम करता था। 20 फरवरी से वह लापता था। मृतक के भाई ने अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जांच में पता चला कि कमलेश की हत्या पत्नी सुनीती उर्फ संगीता ने कराई है।
विज्ञापन

रविवार को सुनीति, प्रेमी सिथलेश उर्फ सुतलेश निवासी चंदरपुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा, उसके दो साथी दीपक कश्यप निवासी सरसईनावर इटावा और भूरे उर्फ विशनू कुमार निवासी कलेपुरा थाना चौबिया इटावा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कमलेश की पत्नी सुनीति के प्रेम संबंध सिथलेश के साथ करीब चार साल से थे। इसकी जानकारी कमलेश को भी थी। वहीं सिथलेश और कमलेश के बीच दोस्ताना संबंध थे। पूर्व में उनके बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए सुनीति ने प्रेमी से कहा था। इसके बाद 20 फरवरी को सिथलेश ने अपने दो साथी दीपक और भूरे के साथ मिलकर कासगंज में डेयरी से कमलेश को साथ लिया और रास्ते में शराब पिलाई। इसके बाद उसका गला घोंटकर मार डाला। शव को किशनी क्षेत्र में गेहूं के खेत में फेंक दिया था। सभी ने अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किशनी पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते की गई कमलेश(40) की हत्या का खुलासा किया है। मृतक की पत्नी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक ही हत्या की थी। इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। - अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी

फोटो11 पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्यारोपी महिला। संवाद

फोटो11 पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्यारोपी महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed