फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   husband and mother-in-law did not allow her to enter housee woman used such trick

UP: पति और सास-ससुर ने घर में नहीं घुसने दिया, तो विवाहिता ने लगाई ऐसी तरकीब...मुंह छिपाकर भागे ससुराल वाले

Tue, 10 Dec 2024 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 08:17 AM IST
सार

ससुराल वालों ने विवाहिता को घर में घुसने नहीं दिया, तो वो भी जिद पर अड़ गई। घर के बाहर उसने ढेरा जमा लिया। पुलिस आई लेकिन उसे घर में प्रवेश नहीं दिला पाई। इसके बाद विवाहिता ने रात में ऐसी तरकीब से घर में प्रवेश किया कि सभी हैरान रह गए। वहीं ससुराल वाले बिना कुछ बताए भाग निकले। 
 

विज्ञापन
husband and mother-in-law did not allow her to enter housee woman used such trick
दिवार पर चढ़कर घर में प्रवेश करती विवाहिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया तो विवाहिता नगला रते स्थित ससुराल के बाहर दरवाजे पर डेरा जमाकर बैठ गई। देर रात पुलिस ने समझाकर दूसरे घर में भेजा। सोमवार सुबह कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला दीवार फांदकर घर में घुस गई।
विज्ञापन




 

शादी को हुआ है एक साल
कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी शिवा की शादी 15 फरवरी 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ससुरालियों के प्रताड़ित करने की शिकायत उसने की थी। ससुरालीजन गलती मानते हुए घर में रखने के लिए तैयार हो गए थे। दो माह पूर्व शिवा मायके आई। रविवार को लौटी तो ससुरालीजन ने दरवाजे बंद कर लिए। शिवा ने पुलिस से मदद मांगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़ दिया घर का ताला
पुलिस पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद लौट गई। इसके बाद शिवा ससुराल के बाहर गेट पर ही परिजनों के साथ बैठ गई। देर रात पुलिस ने घर के सामने दूसरे मकान की चाबी दिलाकर सुबह निस्तारण के लिए कहा। सोमवार सुबह भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिवा दीवार फांदकर घर में घुस गई और अंदर से लगा ताला तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

ससुराल वाले भाग निकले
वहीं विवाहिता ने घर में प्रवेश तो कर लिया, लेकिन ससुराल वाले कहीं भाग निकले। शिवा का कहना है कि कोई मदद न मिलने के बाद उसे यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed