फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hunger strike will continue until the job back

नौकरी वापस मिलने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike will continue until the job back
मैनपुरी। खरगजीत नगर निवासी राकेश दुबे नौकरी वापसी के लिए विभाग के बाहर ही डेरा जमाए हुए हैं। परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठे जीप चालक का कहना है कि जब तक उसे नौकरी वापस नहीं मिलती वह हड़ताल जारी रखेगा।
विज्ञापन

दूरसंचार विभाग से आर या पार की लड़ाई का मन बना चुके राकेश दुबे पिछले चार दिनों से विभागीय कार्यालय के बाहर डेरा जमाए हुए हैं। विभाग से नौकरी वापसी को लेकर प्राधिकरण में  27 सालों की लंबी लड़ाई के बाद जीप चालक को नौकरी पर बहाल करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद भी आज तक विभाग ने राकेश को नौकरी पर बहाल नहीं किया। पत्नी तीन बेटियों और दो बेटों के साथ हड़ताल पर बैठे राकेश दुबे का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया न ही किसी ने उनकी समस्या जानने की कोशिश की। वहीं देर शाम एसडीएम गजेंद्र सिंह ने मामले की जांच करने का आश्वासन देकर जूस पिलाकर उनकी हड़ताल तुड़वा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed