{"_id":"6a2c4b2a99b5eb1cc00db7bf","slug":"hotel-owner-attacked-with-axe-for-not-giving-loan-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161063-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: उधार न देने पर होटल संचालक पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: उधार न देने पर होटल संचालक पर कुल्हाड़ी से हमला
Fri, 12 Jun 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
किशनी। ग्वालियर-बरेली हाईवे पर स्थित एक ढाबा पर बृहस्पतिवार शाम को उधार न देने पर संचालक, पुत्र व रिश्तेदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
नगला अखे निवासी सतेंद्र चौहान उर्फ बंटू ग्वालियर बरेली हाईवे पर ढाबा का संचालन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम नगला अखे निवासी कुछ लोग वहां खाने के लिए आए। उधार खाने को लेकर संचालक के बेटे हिमांशू ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना को लेकर हिमांशू ने तहरीर दी। बताया कि हमलावर अक्सर खाना ले जाते हैं।
बृहस्पतिवार शाम को हमला पिता सतेंद्र चौहान पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पर उसे और मामा भूपेंद्र को भी पीटा गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।