{"_id":"5915ff3f4f1c1b0a6985156e","slug":"hot-people-redeemed-xen-sdo-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से लाल हुए लोग, एक्सईएन-एसडीओ को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से लाल हुए लोग, एक्सईएन-एसडीओ को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 13 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से लाल हुए लोग, एक्सईएन-एसडीओ को बंधक बनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के देहात क्षेत्रों में तापमान के साथ बिजली कटौती भी बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को भोगांव के बाद शुक्रवार को कुरावली में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यही नहीं एसडीओ और एक्सईएन को बंधक बना लिया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से भी तीखी नोकझोंक हुई।
कुरावली में लोगों का गुस्सा शुक्रवार की सुबह उस समय फूट पड़ा जब रात से लेकर सुबह तक अघोषित बिजली कटौती की गई। लगभग 10 बजे दर्जनों की संख्या में लोग व भाजपा कार्यकर्ता बिजलीघर पहुुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। फोन पर एसडीओ व एक्सईएन से बात की तो उन्होंने बिजलीघर पहुंचने की बात की। तीन घंटे इंतजार करने के बाद दोनों अधिकारी बिजलीघर नहीं पहुंचे। इस पर गुस्साए लोगों ने मौके पर मौजूद सबस्टेशन आफिसर को कंट्रोल रूम से बाहर निकाल कर ताला मार दिया। इसके बाद एक्सईएन एम प्रभाकर व एसडीओ मनोज राय बिजलीघर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने कंट्रोल रूम में एक्सईएन व एसडीओ को बंद कर दिया। इस पर दोनों अधिकारियों ने सीओ व एसडीएम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंसपेक्टर कुरावली सुभाष चंद्र की लोगों ने एक न सुनी। इसके बाद एसडीएम महेश प्रकाश ने बिजली आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने बिजली विभाग के दोनों अधिकारियों को बाहर निकाला। विद्युत अधिकारियों ने कस्बा की विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए सात दिन का समय मांगा।
एसडीएम महेश प्रकाश ने एसडीओ को प्रतिदिन कम से कम तीन घंटे बिजलीघर पर आकर बैठने व लोगों की समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। वहीं 3:30 बजे शुरू हुई बिजली आपूर्ति 10 मिनट चलने के बाद फाल्ट होने से भंग हो गई। फाल्ट सही करने गया लाइनमैन वीनेश कुमार अचानक पोल से नीचे गिर गया। इससे वह घायल हो गया। अन्य कर्मचारियों ने 4:30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू की।
विज्ञापन
वहीं औंछा में आठ घंटा बिजली मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजीव यादव, शिवप्रताप सिंह, अशोक, सुभाषचंद्र, धर्मेंद्र, प्रदेश कुमार, दिनेश शर्मा, प्रदीप यादव, घनश्याम गुप्ता, बबलू चौहान, राजेश वर्मा मौजूद थे।
भोगांव में भी लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। शुक्रवार को बस स्टैंड के समीप रखा ट्रांसफार्मर खराब होने से नगर के बस स्टैंड सहित गिहार कालोनी क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। नगर के रामकुमार, रोहित सिंह, अमित कुमार, राहुल सिंह, आमिर खान आदि ने जिलाधिकारी से अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।