फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Home improvements being made to the district jail

जिला जेल को बनाया जा रहा सुधार गृह

Tue, 02 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 02 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Home improvements being made to the district jail
पंजाब के जेलों की हकीकत
जेल को सुधार गृह बनाया गया है। शासन कैदियों की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष बनाने के साथ ही 10 कैदी बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की मंशा है कि कैदियों को जेल में नियमों के मुताबिक वह सभी सुविधाएं दी जाएं जो जरूरी हैं। इसके चलते जेल में निर्माण कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन


जेल से कैदियों को पेशी पर लाने ले जाने के दौरान परेशानी को देखते हुए शासन ने कवायद की है। जेल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष बनाया गया है। कैदियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए दस बैरकों का निर्माण हो रहा है। नई बैरकें बनने से जेल में कैदियों को रखने की क्षमता भी बढ़ जाएगी। कैदियों को जेल नियमों के मुताबिक जेल में जरूरी सुविधाएं देकर जेल को सुधार गृह बनाने की पहल की गई है। नए निर्माण से जेल प्रशासन को सहूलियत मिलेगी। जेल में कराए जा रहे निर्माण कार्य का आला अधिकारी निरीक्षण भी कर चुके हैं। अप्रैल 2017 तक बैरकों का निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


छह करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
मैनपुरी। जेल में 6.97 करोड़ की लागत से निर्माण कराए गए हैं। वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष का निर्माण 85.40 लाख की लागत से कराया गया है। 10 बैरकों के निर्माण के लिए शासन ने 526.46 लाख दिया है। अप्रैल 2017 तक निर्माण कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेल में 500 कैदियों की है क्षमता
मैनपुरी। जेल में इस समय 14 बैरक हैं। एक बैरक में 60 कैदियों को रखने की क्षमता है। बैरकों की क्षमता के मुकाबले जेल में इस समय 1050 कैदी बंद हैं। नई बन रही एक बैरक की क्षमता तीस कैदियों की है। यह बैरकें दो मंजिल की बन रही हैं।

 
जेल को सुधार गृह बनाने के लिए कार्य किए गए हैं। कैदियों की सुविधा के लिए एक नलकूप, हैंडपंप, आरओ प्लांट भी लगाया गया है। पर्याप्त शौचालय होेने के बाद भी 88 नए शौचालय बनाए गए हैं। शीघ्र ही वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष भी चालू हो जाएगा।
- वीके सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed