फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Holika Dahan will be held at the designated place in Kunjalpur.

Mainpuri News: कुंजलपुर में तय स्थान पर ही होगा होलिका दहन

Sun, 01 Mar 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at the designated place in Kunjalpur.
फोटो 21 कुंजलपुर में ग्रामीणों से जानकारी जुटाती एसडीएम संध्या शर्मा। संवाद
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत सहारा के गांव कुंजलपुर में तय स्थान पर ही होलिका दहन किया जाएगा। त्योहार के बाद राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करके अतिक्रमण पाए जाने पर कब्जा हटवाएगी। ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


कुंजलपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम सहित विधायक भोगांव से शिकायत की थी। बताया था कि गांव के राजस्व अभिलेखोंं में होलिका दहन के लिए सुरक्षित जमीन पर अराजक तत्वों ने कब्जा करके निर्माण कर लिया है। इससे होलिका दहन वाली जगह कम हो गई है। गांव में 1000 से अधिक लोग इसी स्थान पर होलिका दहन के बाद आखत डालते हैं। जगह कम होने से आखत डालने में परेशानी होगी।
विज्ञापन


विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने एसडीएम भोगांव को स्थलीय निरीक्षण करके ग्रामीणों की समस्या कराने के निर्देश दिए। रविवार को एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा, सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी, थानाध्यक्ष बिछवां आशीष दुबे, नायब तहसीलदार अजय कुमार, लेखपाल हरेंद्र सिंह, राजीव कुमार पुलिस और राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से होलिका दहन वाली जगह के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया कि इस बार भी होलिका दहन तय जगह पर ही होगा। होली के बाद राजस्व टीम से पैमाइश कराकर अतिक्रमण पाए जाने पर कब्जा हटवाया जाएगा। सरकारी जगह पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अति संवेदनशील रही है कुंजलपुर की होली
कुंजलपुर की होली अति संवेदनशील रही है। वर्ष 2001 में होली के बाद हुए विवाद में एक महिला पर्वता देवी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद गांव को छावनी बना दिया गया था। कई महीने तक गांव में ही रुककर पीएसी के जवानों ने कैंप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed