फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Headache carbine made from bullies

बदमाशों से मिली कार्बाइन बनी सिरदर्द

Sat, 04 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 04 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ में बदमाशों से मिले स्वचलित हथियार ने पूरे प्रदेश की पुलिस की नींद उड़ा दी है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह हथियार बदमाशों के पास आया कहां से। 
विज्ञापन


 पिछले एक पखवाड़े से जिले की पुलिस लाइन में हड़कंप मचा है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भर की लाइंस में मौजूद सभी हथियारों के क्रमांक नंबरों की जांच की जा रही है। यही नहीं जनप्रतिनिधियों और वीआईपी लोगों के गनर को बुलाकर उनके हथियार भी चेक किए जा रहे हैं। हथियारों के जांचने का यह क्रम लगातार चल रहा है। इसका कारण हापुड़ में एक गिरोह से बरामद कार्बाइन है। सूत्रों के अनुसार बदमाशों से मिली कार्बाइन कहां से उनके पास आई इसकी सटीक जानकारी वह नहीं दे पा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले एक पखवाड़े से प्रदेशभर की पुलिस लाइन और मालखाने में मौजूद हथियारों की जांच कराई जा रही है। यह कार्य बकायदा एक अभियान चलाकर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


 इसी क्रम मैनपुरी पुलिस लाइन में भी पिछले एक पखवाड़े से हथियारों की जांच की जा रही है। शासन स्तर से जिले में मौजूद सभी कार्बाइन के मेक और उनका नंबर मांगा गया है। लाइंस में मौजूद सभी कार्बाइन की जांच हो चुकी है। जिले में मौजूद गनर में से अधिकांश की कार्बाइन का मेक और नंबर भी पुलिस लाइंस में बुलाकर नोट कर लिया गया। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार अभी लगभग एक दर्जन गनर ऐसे हैं जो शहर से किन्हीं कारणों से बाहर हैं। उनके लौटने पर उनके हथियारों की भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि शासन से आए निर्देशों पर जिले में मौजूद कार्बाइन की जांच कराई जा रही है। अभी तक जिले में सभी हथियार सही मिले हैं जो नंबर शासन से भेजा गया है उस सीरिज का नंबर यहां किसी भी हथियार पर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed