{"_id":"579a45144f1c1b967021e3b4","slug":"he-solar-plant-will-be-lighted-and-agrawal-mohalla-dariba","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर प्लांट से रोशन होंगे मोहल्ला दरीबा व अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर प्लांट से रोशन होंगे मोहल्ला दरीबा व अग्रवाल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सोलर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका कार्यालय के ऊपर सोलर प्लांट का निर्माण कराया गया है। इस प्लांट से शहर के वार्ड दरीबा और अग्रवाल रोशन होंगे। जिस कंपनी ने बनाया है उसके अधिकारियों ने गुरुवार को निरीक्षण कर प्लांट को शुरू करने को कह दिया है।
इस सोलर प्लांट से बनने वाली बिजली से पालिका की स्ट्रीट लाइटें रोशन होंगी। यह प्लांट 20 किलोवाट क्षमता का है। इस प्लांट से 200 स्ट्रीट लाइट और चार हाईमास्ट लाइट कनेक्ट की जाएंगी। इसके बाद उक्त प्लांट से ही संबंधित गलियां रोशन होंगी। वर्तमान में नगर क्षेत्र में दो प्लांट शीघ्र शुरू होंगे। एक प्लांट का निर्माण करहल रोड स्थित वाटर पार्क में और दूसरे का निर्माण पालिका कार्यालय के ऊपर कराया गया है। इससे मोहल्ला अग्रवाल और दरीबा को बिजली मिलेगी। दोनों सोलर पावर प्लांट के निर्माण पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत आई है।
इस प्लांट का निर्माण ओरो पावर सिस्टम बंगलूरू की कंपनी द्वारा किया गया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार रॉय ने गुरुवार को इसका निरीक्षण कर शुरू करने को कह दिया है। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही उद्घाटन कराकर इन्हें शुरू करा दिया जाएगा। इस सोलर पावर प्लांट से पालिका को प्रतिमाह लाखों रुपये की बचत होगी।