फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   har baar vikaas ka daanv phir bhee badahaal bhogaanv

हर बार विकास का दांव फिर भी बदहाल भोगांव

Sun, 12 Feb 2017 11:45 PM IST
भ्ाास्कर युगल
भ्ाास्कर युगल Updated Sun, 12 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
har baar vikaas ka daanv phir bhee badahaal bhogaanv
धारचूला के खोतिला गांव में इस तरह दरक रही जमीन - फोटो : अमर उजाला
भोगांव विधानसभा क्षेत्र हर बार विकास के दांव के नाम पर छला गया है। एक ही पार्टी का वर्चस्व होने के बाद भी यह क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। यहां बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा है जो इसे दूर-दूर तक पहचान दिलाता है। इसके बावजूद न तो यहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं और न ही शिक्षा का स्तर। यही कारण है कि इस बार निवर्तमान विधायक का पुतला आधा दर्जन से अधिक बार फूंका जा चुका है।
विज्ञापन

 भोगांव विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था। इस विधानसभा के बीच से भारतीय इतिहास का सबसे पुराना नेशनल हाईवे गुजर रहा है। यह है जीटी रोड। हाईवे किनारे पूरा क्षेत्र होने के बाद भी पूरा
विज्ञापन

विकास का कहीं नाम नहीं है। जितना बदहाल और जर्जर हाईवे है उतना ही पूरा क्षेत्र भी है। यह स्थिति तब है जबकि 20 साल से यहां लगातार सपा के ही विधायक हैं। इसके बाद भी यहां विकास नहीं हुआ है। दर्जनों गांवों बिजली और पहुंच मार्ग तक नहीं बने हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति तब है जबकि विधानसभा क्षेत्र के पास ही बौद्ध धर्म का प्रमुख धार्मिक स्थल संकिसा है। यहां देशभर से ही नहीं विदेशों से भी बौद्ध धर्म के अनुयायी आते हैं। इसके बाद भी यहां किसी प्रकार का विकास नहीं हुआ है। इसके अलावा भोगांव में सोमेश्वरनाथ मंदिर है। इसकी भी काफी मान्यता है। इसके पास ही सोमनाथ तालाब है। इसकी मान्यता था कि इसमें नहाने के बाद कोड़ भी सही हो जाता था। अब इस तालाब का आधे से ज्यादा भाग पर कब्जा हो चुका है। इसका भी संरक्षण या सुंदरीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगांव निवासी गोविंद सिंह, गुलजार व अमित कुमार का कहना है कि क्षेत्र में समस्याओें का अंबार है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। बिजली पानी की व्यवस्था न होने से लोगों को खासी परेशानी होती है। केवल चुनाव के समय जनप्रतिनिधि आकर आश्वासन दे जाते हैं लेकिन समस्या का समाधान कराने के लिए कोई पहल नहीं करते।

भोगांव विधानसभा सीट
कुल मतदाता        329280
पुरुष मतदाता        176602
महिला मतदाता     152678

भोगांव विधानसभा में अब तक चुने गए विधायक

गनेशचंद्र            कांग्रेस        1957
सूबेदार सिंह            कांग्रेस        1962
जगदीश नरायण त्रिपाठी    सीपीआई    1967
सूबेदार सिंह            बीकेडी         1969
जगदीश नरायण त्रिपाठी    सीपीआई    1974
शिवचरन सिंह            कांग्रेस        1985
रामौतार शाक्य            जनता पाटी    1991
उपदेश चौहान            सपा        1993
आलोक शाक्य         सपा        2002
आलोक शाक्य            सपा        2007
आलोक शाक्य            सपा        2012

वर्तमान प्रत्याशी
सपा        आलोक शाक्य
भाजपा        रामनरेश अग्निहोत्री
बसपा        सुरेंद्र यादव
ब्रविपा        सुनील शाक्य
निर्दलीय                  सतीश शाक्य
निर्दलीय                  डा. कप्तान सिंह
निर्दलीय                  हेम सिंह जाटव
निर्दलीय                   संदीप यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed