{"_id":"57433fe34f1c1b6101690b87","slug":"hand-pumps-for-water-sunlight-also-installed-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए हैंडपंप, उजाले को लगवाएं लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए हैंडपंप, उजाले को लगवाएं लाइट
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला काजीटोला उत्तरी का नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सभासद ने निरीक्षण किया। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने चेयरमैन से पेयजलापूर्ति के लिए दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने, प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट और टूटी पुलिया को सही कराए जाने की मांग की।
वार्ड संख्या 10 काजीटोला उत्तरी में चेयरमैन सरितकांत भाटिया ने जनता की समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। मोहल्ला निवासी दयाराम, अशोक कुमार, बल्देव प्रसाद, सर्वेश कुमार, देशराज ने बताया कि वार्ड में पेयजल व्यवस्था के लिए तीन नल तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए तीन सोलर लाइट की व्यवस्था कराई जाए। जवाहर लाल ने बताया कि उनकी गली में प्रकाश व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं है। बिजली विभाग से कई बार गुहार लगाई गई कि विद्युत पोल लगवाकर समस्या समाप्त कराई जाए, लेकिन विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा। चेयरमैन ने बताया कि विद्युत विभाग को नगर में विद्युत पोल लगवाने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। शीघ्र ही सभी समस्याओं का निस्तारण होगा।
इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव, सभासद रीतू भारद्वाज, आकाश मिश्रा, सीतेश भारद्वाज, ऋषीकांत आर्य, जलकल निरीक्षक सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।