{"_id":"5902300c4f1c1b9228c0f117","slug":"ham-tere-shahar-mein-aae-hain-musaaphir-kee-tarah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शाम ए गजल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर शाम ए गजल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। देर रात तक श्रोता कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे। उद्घाटन मुख्य अतिथि सुनील कुमार वर्मा, खानकाहे रशीदिया के सज्जादा नशी बबलू मियां, मुकेश शाक्य, राजकीय ठेकेदार राजेंद्र शाक्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि नुमाइश पंडाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम मनोरंजक होने के साथ ही ज्ञानवर्धक होते हैं। शाम ए गजल कार्यक्रम का अपना अलग महत्व है। रात के दो बजे तक चले कार्यक्रम में मशहूर गजल गायक आरिफ वारसी एंड पार्टी ने शानदार गजलें प्रस्तुत कर श्रोताओं को पंडाल में रुकने को मजबूर कर दिया। गजल गायक आरिफ वारसी और गजल गायिका रागिनी ने चिट्ठी आई है, आई है चिट्ठी आई है, हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, अभी ना जाओ छोड़कर मन अभी भरा नहीं आदि गजल सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में संयोजक प्रशांत मिश्रा ने अतिथियों को माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नाजिर राम नरेश सिंह, माली हरी सिंह, राम संजीवन, निसार साउंड के मोहम्मद निसार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मुजम्मिल मिर्जा, पंकज मिश्र, राघवेंद्र सिंह चौहान, समसुद्दीन वारसी, डा. राकेश गुप्ता, डा. चंद्र मोहन, रोबिन तिवारी, अनूप कुमार पांडेय दयाल, संजीत गौड़, शहाबुद्दीन, आशुतोष तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा, अजय दीक्षित, साकिव अनवर, शोएव वारसी, आफताव, शैफू वारसी, किशन दुबे, प्रमोद दुबे बाबा आदि मौजूद थे।