Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Half hour passengers are in panic

आधा घंटा दहशत में रहे ट्रेन यात्री

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Half hour passengers are in panic
 सोमवार को सेना भर्ती में लौटते युवकों के ट्रेन रोकने पर उसमें सवार लोग दहशत में आ गए। उन्हें डर था कि भर्ती से लौट रहे युवक ट्रेन रोकने के बाद यात्रियों से मारपीट और तोड़फोड़ शुरू न कर दें। हालांकि गनीमत रही कि युवकों के ट्रेन रोकने के  बाद कुछ करने से पहले ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही माहौल बिगड़ा। यदि पुलिस फोर्स सतर्क होती तो ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद बड़ी संख्या में भर्ती में असफल युवक स्टेशन पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने करहल चौराहे तक तो सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है, लेकिन शहर के अंदर कहीं भी अतिरिक्त फोर्स तैनात नहीं है। यही कारण है कि जब युवक स्टेशन पहुंचे तो वहां जीआरपी के अलावा कोई अतिरिक्त फोर्स तैनात नहीं थी। वहीं जीआरपी ने भी बड़ी संख्या में युवकों के आने की संभावना के बाद भी कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए थे। जबकि सभी को पता है कि सुबह के समय कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन जाती है। ऐसे में भर्ती में आए युवकों को शिकोहाबाद लौटने के लिए यही सबसे सस्ता और सुलभ साधन है। ऐसे में स्टेशन पर भी अतिरिक्त सुरक्षा होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

युवकों को जब स्टेशन पर कोई अतिरिक्त फोर्स तैनात नहीं दिखी तो उन्होंने छोटे से विवाद के बाद उत्पात मचाना शुरू कर दिया। फोर्स न होने के कारण उनका दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उन्होंने सड़क निर्माण के लिए पड़ी गिट्टी से पथराव शुरू कर दिया। यदि स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स होता तो शायद युवक उत्पात मचाने का दुस्साहस कभी न करते। वहीं ट्रेन में सवार होने के बाद युवकों ने कुछ दूरी तय करने पर ट्रेन को रुकवा दिया। इससे उसमें सवार यात्री दहशत में आ गए। वहीं युवक दोबारा ऐसा न करें इसके लिए जीआरपी के अतिरिक्त सिपाहियों को ट्रेन में शिकोहाबाद तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सिटी शैलेंद्र लाल का कहना है कि मंगलवार से स्टेशन पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा। ताकि भर्ती से लौटने वाले युवकों का समूह वहां पहुंचे तो अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। वहीं जिस ट्रेन से युवक वापस लौटेंगे उसमें भी जीआरपी से अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के लिए कहा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed