फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Had a loan of four lakh rupees taken out against the consumer's account.

Mainpuri News: उपभोक्ता के खाते पर कराया चार लाख रुपये का लोन

Tue, 14 Jul 2026 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Had a loan of four lakh rupees taken out against the consumer's account.
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के रहने वाले युवक के खाते से चार लाख रुपये का लोन करा लिया गया। खाते में जमा 76 हजार रुपये भी साइबर ठगों ने निकाल लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र के गांव नगला दखली के रहने वाले अवनेश कुमार ने बताया कि 8 जून को वह अपने बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए गए थे। बैंक पहुंचकर पता चला कि उनके खाते में सिर्फ 157 रुपये शेष हैं। वह घबरा गए और बैंक स्टेटमेंट निकलवाया। तब पता चला कि उनके अकाउंट से चार लाख रुपये का लोन हुआ है। बैंक अधिकारियों से कहा कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है।
विज्ञापन

जानकारी हुई कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। ठगों ने उनके एक्सिस बैंक के खाते पर चार लाख रुपये का लोन कराया है इसके साथ ही खाते में जमा 76 हजार रुपये भी निकाल लिए हैं। जबकि उन्हें खाते में हुए लोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं हो सकी। धोखाधड़ी के इस मामले में अवनेश ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed