फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   groom refused to marry if demand for car was not met In Mainpuri

बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं; और फिर...

Tue, 30 May 2023 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 06:01 PM IST
सार

मैनपुरी में दूल्हे का फरमान सुनकर दुल्हन के सपने एक पल में बिखर गए। शिक्षक दूल्हे ने कहा कि दोस्तों के बीच किरकिरी होगी। इसलिए कार नहीं तो शादी नहीं। 

 

विज्ञापन
groom refused to marry if demand for car was not met In Mainpuri
Mainpuri: बिखर गए दुल्हन के सपने - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सगाई के बाद दुल्हन शादी के मंडप में दूल्हे को वरमाला पहनाने के सपने बुनती रही। अचानक एक खबर ने उसके सपनों को बिखेर दिया। शिक्षक दूल्हे की तरफ से फरमान आया था, कार नहीं तो शादी नहीं। इसके बाद घर में मातम सा माहौल हो गया। बेटी को विदा करने के पिता के सपने एक पल में टूट गए।

विज्ञापन

धूमधाम से हुई सगाई, बरात नहीं आई 

मामला किशनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पिछले वर्ष यहां के रहने वाले एक युवक ने अपनी बेटी की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के गाड़ीवान मोहल्ले के रहने वाले विवेक त्रिपाठी के साथ तय की। विवेक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बात पक्की हो गई और सगाई की तारीख तय कर दी गई। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गईं। तय तारीख 11 मई 2022 के दिन धूमधाम से दोनों की सगाई की गई। बेटी के पिता ने भी दामाद पक्ष का जोरदारी से स्वागत किया। अब सगाई के बाद शादी की तारीख निकाली गई। 13 दिसंबर 2022 के दिन शुभ मुहूर्त पर शादी होना तय हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष शादी की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अब नहीं बनेंगे राशन कार्ड: सरकारी राशन पाने के पात्र तो हैं, लेकिन हकदार नहीं, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में ?

होने वाले दामाद ने बात करने के लिए बुलाया

अब तक सब ठीक चल रहा था। लोग खुश थे। रिश्तेदारों में शादी की तारीख बता दी गई और शादी में आने का न्योता भी दे दिया गया। अब शादी में महज कुछ दिन शेष थे। एक दिन लड़की के पिता के फोन की घंटी बजी। मोबाइल देखा तो होने वाले दामाद का फोन था। खुशी-खुशी फोन उठाया लेकिन सामने से आई आवाज ने थोड़ा मायूस कर दिया। 

उन्हें शादी में लेन-देन के लिए कुछ बात करने के लिए मैनपुरी बुलाया गया था। उन्होंने सोचा सब कुछ तो तय था फिर अब क्या ?  मन में यही उधेड़बुन चल रही थी और वह कपड़े पहनकर घर से निकल गए। बता गई जगह पर पहुंचे तो विवेक वहां इंतजार कर रहा था। विवेक ने औपचारिक रूप से उन्हें बैठने के लिए कहा और सीधे बात शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ेंः- ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया,
 

दोस्तों के बीच होगी किरकिरी

कहा कि मैं शिक्षक हूं और शादी में मुझे कार नहीं दी जा रही है। इससे दोस्तों के बीच मेरी किरकिरी होगी। इसलिए दहेज में कार जोड़ दें। यह सुनकर बेटी के पिता के होश उड़ गए। उन्होंने कहा पहले से ही हमने अपनी क्षमता से अधिक दहेज देने की बात स्वीकार ली है। ऐसे में अब कार दे पाना मुश्किल होगा। इस पर विवेक व उसके साथ आए घर के लोग खफा हो गए।

खूब मनाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं

थोड़ी देर बाद कुछ सोचने के बाद लड़की के पिता ने कहा कि आप नकदी की जगह कार ले लें। लेकिन, लड़का पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दो-चार बातें हुईं और लड़के वालों ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। विवेक ने कहा कार नहीं तो शादी नहीं। लाचार पिता ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन लालची मानने तो तैयार नहीं हुए। 

यह भी पढ़ेंः- पिता के खिलाफ बेटी पहुंची अदालत: बोली- मुझे शादी करने के लिए दें 15 लाख, भरण-पोषण

 

इसके बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए। घर लौटे पिता को परेशान देखा तो बच्चों ने बातचीत के बारे में पूछा। उन्होंने जो घटा था सब बता दिया। इसके बाद घर में मातम सा माहौल हो गया। लेकिन, कुछ ही देर में सब लोगों ने खुद को संभाला और दहेज लालचियों को सबक सिखाने का फैसला किया। 

मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

इसके बाद वह थाने पहुंचे और लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करने की बात कहती रही। कई महीने गुजर गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिक्षक विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः- सॉल्वर के जरिए बन गया दरोगा: 10 लाख में हुई डील, शातिर तरीके से बुना जाल, खुलासा हुआ तो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed