फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Grocery merchant's house burgled after cutting the lock.

Mainpuri News: ताला काटकर किराना व्यापारी के घर में चोरी

Mon, 06 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 06 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Grocery merchant's house burgled after cutting the lock.
औंछा। कस्बा औंछा में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला काटकर नगदी और मोबाइल चोरी कर रफूचक्कर हो गए। कस्बा औंछा निवासी जमील अली जसराना रोड पर किराना स्टोर की दुकान चलाते हैं। सोमवार को मथुरा में एक रिश्तेदारी में गमी (मौत) हो जाने के कारण वह अपने परिवार के साथ वहां गए हुए थे। घर को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने दोपहर के समय मुख्य गेट का ताला काट दिया। चोरों ने घर के अंदर अलमारी और कमरों को खंगालकर वहां रखी 25 हजार रुपये की नगदी और एक कीमती मोबाइल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब आस-पड़ोस के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा। पीड़ित व्यापारी को घटना की सूचना दे दी गई है। पीड़ित की सूचना पर औंछा पुलिस मौके पर पहुुंची और चोरों का सुराग लगाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed