फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Got Married's body on the bed

पलंग पर मिला विवाहिता का शव

Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Got Married's body on the bed
विलाप करते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला देवी में विवाहिता का शव पलंग पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने भाई-भाभी समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी हरिशंकर ने पुत्री सुनीता की शादी करीब 11 साल पूर्व थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला देवी निवासी सुनील कुमार के साथ की थी। सोमवार शाम को सुनीता का शव घर में कमरे में रखे बैड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पति सुनील कुमार का आरोप है कि भाई प्रमोद कुमार, भाभी निर्मला देवी, निर्मला के भाई रवी और रिंकू ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की है। 23 अक्तूबर को घरेलू विवाद के बाद भाभी ने उसे और पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सलीम खान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग
 मृतका के पति सुनील ने भाई भाभी समेत चार के खिलाफ गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा कसना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
थाना क्षेत्र के गांव भागपुर में मंगलवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव भागपुर निवासी जगत सिंह का पुत्र उन्मेद सिंह (18) सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब परिवारीजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वो कमरे में नहीं था। घर से बाहर निकलते ही उन्मेद का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ पर लटकता दिखा। घर में चीख पुकार मच गई कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिवारीजनों से आत्महत्या की वजह के बारे में जानकारी ली। मगर वे मौत की वजह के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed