{"_id":"5ce2737338f86a5d5400629c7762ff9f","slug":"give-today-relationships-smelling-of-roses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रिश्तों को दें गुलाब की महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रिश्तों को दें गुलाब की महक
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीजिए आपका इंतजार खत्म और वेलेंटाइंस डे का काउंटडाउन शुरू। प्यार के इस त्यौहार के सेलीब्रेशन का पहला दिन रोज डे शनिवार को है। वेलेंटाइन की तरह ही रोज-डे भी रिश्तों को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। युवाओं में इसे लेकर उत्सुकता हो रही है। गिफ्ट सेंटर, गिफ्ट गैलरीज में ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट लेने के लिए भीड़ पहुंच रही है। किसी का शादी से पहले तो किसी का शादी के बाद पहला वेलेंनटाइन पड़ रहा है।
14 फरवरी तक चलने वाली वेलेंटाइन वीक को भुनाने की दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है। 20 से सौ रुपये तक के वेलेंटाइन कार्ड की खरीदारी हो रही है। कोई म्यूजिकल तो कोई वीडियो कार्ड को प्रायर्टी दे रहा है। बस किसी तरह साथी को स्पेशल वेलेंनटाइन गिफ्ट देने की होड़ मची है। गिफ्ट गैलरी संचालक का कहना था कि ‘वेलेंटाइन डे’ के लिए लड़कियां तो स्पष्ट कहती हैं हमें अपने ब्वाय फ्रेेंड के लिए समथिंग स्पेशल चाहिए।
वाट्स एप पर ही इजहार ए मोहब्बत
अब तो वॉटसएप पर ही इजहार ए मोहब्बत चल रहा है। इसके चलते कार्ड्स की बिक्री काफी कम हो गई है। एक गिफ्ट शाप के मालिक ने बताया कि इस बार कार्ड की बिक्री में अभी तक कुछ गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण वाट्स एप का बढ़ता चलन है। युवा नेट से कई वीडियो और स्लाइड डाउन लोड कर उसे अपने दोस्तों को शेयर करते हैं।
विज्ञापन
फूलों की बिक्री पर नहीं असर
एक फूल विक्रेता ने बताया कि अपने वेलेंटाइन को रोज देने के लिए लगभग एक दर्जन युवाओं ने शुक्रवार को गुलाब के फूल बुक करा लिए हैं ताकि रोज डे वाले दिन गुलाब खत्म होने पर वे अपने वेलेंटाइन को फूल देने से वंचित न रह जाएं।
कर लें इनकी भी तैयारी
सात - रोज-डे
आठ - प्रपोज-डे
नौ - चॉकलेट डे
दस - टेडी-डे
ग्यारह -प्रॉमिस-डे
बारह -किस-डे
तेरह -हग-डे
चौदह - वेलेंटाइन-डे