{"_id":"69adb7de4674b7e9ce0fb0bc","slug":"girls-raced-to-victory-hoisted-the-flag-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-155259-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बालिकाओं ने लगाई जीत की दौड़, लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बालिकाओं ने लगाई जीत की दौड़, लहराया परचम
Sun, 08 Mar 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो ऑफ द डे- उड़ान भरने के लिए दौड़ी बेटियां:स्टेडियम में ट्रैक पर बेटियों ने जब रफ्तार पकड़ी,
मैनपुरी। मेरा युवा भारत, नेहरु युवा केंद्र और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीत के लिए दौड़ लगाई।
लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी और क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बेटियां नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वह दिन दूर नहीं अब जिले के बेटी भी देश का नाम रोशन करेंगी।
अंडर-13 की 100 मीटर दौड़ में रत्ना ने प्रथम, श्रेया ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में रत्ना पहले, मुस्कान दूसरे और काव्या तीसरे, 400 मीटर में दौड़ में रत्ना ने पहले, सुनैना ने दूसरा और मोहिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 13 से 18 आयु वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में अवनी, प्रत्यूषा और दीपांजलि, 200 मीटर में मेहुल, वैष्णवी और शिवांगी तथा 400 मीटर में दीपांजलि, शिवांगी और कीर्ति ने बाजी मारी।
विज्ञापन
वहीं, 18 वर्ष से ऊपर के 100 मीटर वर्ग में मुस्कान ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में मुस्कान ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सपना पहले, आभा दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। कुंअर आरसी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ़ शेफाली यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
इस दौरान एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव, नीलकमल, मोनू, सूर्या, सरिता सिंह, अशफ़ा अख्तर, मरजीना, सुमित, दैविक आदि मौजूद रहे।