{"_id":"64ce786202796f638f0d4926","slug":"girl-who-went-to-hang-clothes-fell-down-from-third-floor-in-mainpuri-after-being-attacked-by-monkeys-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने किया हमला, दहशत में तीसरी मंजिल से गिरी नीचे; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने किया हमला, दहशत में तीसरी मंजिल से गिरी नीचे; हालत नाजुक
Sat, 05 Aug 2023 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:57 PM IST
सार
मैनपुरी में कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने हमला कर दिया। वह दहशत में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई।उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
दीवार पर बैठे बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बंदरों का उत्पात अब शहर में भी बढ़ने लगा है। शनिवार को घर की छत पर कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने हमला कर दिय। बंदरों के हमले से घबराई किशोरी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस बीच वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। घायल किशोरी का सैफई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी साधौ सिंह की 14 वर्षीय पुत्री कामिनी शनिवार की सुबह अपने घर पर थी। तीसरी मंजिल पर वह कपड़े डालने गई थी। इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद बंदरों के झुंड ने किशोरी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई किशोरी खुद को बचाने के लिए दौड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न
विज्ञापन
इस दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।