फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Girl student goes missing from home to school in Mainpuri

UP: घर से स्कूल गई छात्रा लापता, परिजन परेशान; पांच नामजद... पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 27 Feb 2024 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 04:55 PM IST
सार

मैनपुरी में घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। इससे परिजन परेशान हो गए। पिता ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Girl student goes missing from home to school in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक छात्रा 16 फरवरी को घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। मामले में छात्रा के पिता ने फर्रुखाबाद निवासी नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। 16 फरवरी की सुबह पुत्री स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन, काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद हर संभावित स्थान पर पुत्री की तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पुत्री को गांव सिकंदरपुर जनपद फर्रुखाबाद निवासी आनंद अपने सहयोगी अरुन, गौरव, अंजली और विजया देवी के सहयोग से अगवा कर ले गए हैं। अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुत्री को सकुशल ढूंढने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed