फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Girasu dig out of the house Nrmund, stirred

गिरासू भवन की खोदाई में निकले नरमुंड, हड़कंप

Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Girasu dig out of the house Nrmund, stirred
हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कलक्ट्रेट में बने गिरासू भवन की खोदाई में नरमुंड निकलने से सोमवार की शाम हड़कंप मच गया। नरमुंड के साथ वहां कारतूस, राइफल की बटें आदि भी मिली हैं। कंकाल, असलहे के पार्ट्स आदि मिलने से मजदूर सहम गए। सूचना पर अफसरों के साथ ही भीड़ जुट गई। घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएम ने बताया कि जांच की जा रही है।   
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में स्थित गिरासू भवन को गिराकर नई बिल्डिंग निर्माण की तैयारी है। जहां पूर्व में मालखाना था। सोमवार को भी मजदूर भवन तोड़ने और खोदाई में जुटे थे। तभी खोदाई में तीन नरमुंड, राइफल की बट कारतूस आदि निकला। इससे मजदूरों के होश उड़ गए। घबराए मजदूरों ने भागकर इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। पुराने मालखाना भवन की खोदाई में नरमुंड निकलने की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। आमजन के साथ अफसर भी पहुंच गए। भीड़ देख वहां सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन


भवन को तोड़कर नवीन हाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में उक्त स्थान पर मालखाना था। जो पिछले कई वर्षों से बंद था। नरमुंड मिले हैं इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश एम, डीएम मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed