फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Gihar colony raid, seized 705 turtles

गिहार कालोनी में छापा, 705 कछुए बरामद

Wed, 09 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 09 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gihar colony raid, seized 705 turtles
गिहार कालोनी में छापा, 705 कछुए बरामद - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात एसडीएम ने थाना पुलिस के साथ गिहार कालोनी में छापा मारा। तलाशी के दौरान बोरों में बंद करीब 705 कछुआ बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चार लोग पुलिस को देखकर वहां से भाग गए। बरामद कछुआ की खेप को कोलकाता भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एसडीएम रामचंद्र यादव ने थाना पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ गिहार कालोनी की घेराबंदी कर ली। सूचना मिली थी की कछुओं की एक बड़ी खेप रात को कोलकाता के लिए भेजी जा रही है। रात करीब 11:30 बजे की गई इस कार्रवाई से कालोनी में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद चार व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने दो तस्कर बत्ती सिंह और ललिया को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कालोनी में सड़क पर ही करीब 20 बोरे पडे़ हुए थे। वन विभाग की टीम ने जब बोरों को खोला तो उसमें जीवित कछुआ भरे हुए थे। बरामद कछुओं की कुल संख्या 705 थी। वन विभाग ने सभी कछुओं को जब्त कर वन विभाग भिजवाया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह कछुओं की सप्लाई कोलकाता करने जा रहे थे। भागे हुए साथी कालीचरन, नरेश अशोक और सुरेश हैं। थाना पुलिस ने वन विभाग की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया। वहीं भागे हुए तस्करों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed