फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Gas tanker overturned, GT Road was closed for seven hours

गैस टैंकर पलटा, सात घंटे बंद रहा जीटी रोड

Sat, 28 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 28 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gas tanker overturned, GT Road was closed for seven hours
गैस टैंकर पलटा, सात घंटे बंद रहा जीटी रोड - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात मथुरा रिफाइनरी से लोड होकर नेपाल बार्डर के निकट सोनाली जा रहा गैस से भरा टैंकर एक ट्रक को बचाने के प्रयास में पलट गया। इससे गैस का रिसाव होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लगभग सात घंटे तक जीटी रोड पर आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक रिफाइनरी के कर्मचारी टैंकर को खाली करने में लगे थे। आसपास का एरिया खाली करा दिया गया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी जयप्रकाश पटेल शुक्रवार की सायं मथुरा रिफाइनरी से टैंकर से लगभग 17 टन गैस भरकर नेपाल बार्डर पर स्थित सोनाली जा रहे थे। टैंकर थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद के निकट पहुंचा ही था कि तभी रात्रि लगभग तीन बजे बेवर की तरफ से आ रहे एक भूसे से भरे ट्रक को बचाने के प्रयास में जीटी रोड के किनारे स्थित नाले में जा गिरा। हालांकि चालक परिचालक कोई घायल नहीं हुआ किंतु टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। घटना की जानकारी ट्रक चालक ने 100 नंबर पर दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो गैस का रिसाव होने के कारण मामले की सूचना अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी। साथ ही फर्रुखाबाद थाना मोहम्दाबाद क्षेत्र के ग्राम गरसिंहपुर के निकट स्थित गैस प्लांट के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल के मनु शर्मा एवं थाना प्रभारी ने गैस का रिसाव तेज होने के कारण जीटी रोड पर यातायात को बंद कराया। साथ ही आसपास के क्षेत्र को खाली कराने के बाद ग्रामीणों को कोई भी ज्वलनशील पदार्थ न जलाने के लिए कहा। सुबह लगभग नौ बजे पहुंची फर्रुखाबाद प्लांट की टीम ने बमुश्किल रिस रही गैस को बंद किया। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गैस का रिसाव तेज होने के कारण कई बार भगदड़ की भी स्थिति बनी रही। इसके बाद दोपहर 12 बजे शाहजहांपुर की टीम ने खाली टैंकर लाकर गैस को दूसरे टैंकर में पलटना शुरू किया। यह कार्य देर शाम समाचार लिखे जाने तक जारी था।
विज्ञापन

इस दौरान लगभग सात घंटे तक जीटी रोड पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने मार्ग को बदलते हुए आलीपुर खेड़ा होते हुए वाहनों को निकलवाया। वहीं बेवर की ओर आने वाले वाहनों को मार्ग बदलते हुए कुसमरा होते हुए निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed