फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Gangster Act invoked against fake petrol pump gang.

Mainpuri News: फर्जी पेट्रोल पंप गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 01 Jul 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against fake petrol pump gang.
कुरावली। कुरावली पुलिस ने फर्जी पेट्रोल पंप संचालित कर मिलावटी पेट्रोल-डीजल की बिक्री करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गतिविधियां संगठित अपराध की श्रेणी में पाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना राधेश्याम निवासी नित्या एन्क्लेव जलेसर रोड फिरोजाबाद है। उसके साथ सतीश चंद निवासी जगतपुर थाना भोगांव तथा अंकित यादव निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कुरावली भी गिरोह के सदस्य हैं। इन पर बिना वैध लाइसेंस फर्जी पेट्रोल पंप संचालित कर मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने, अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने तथा राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस अभिलेखों के अनुसार इसी मामले में पहले भी आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। विवेचना के बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है। इसके बावजूद गिरोह की गतिविधियों और क्षेत्र में इनके प्रभाव को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत नई कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed