{"_id":"69712ce4285c9d8c9c043bca","slug":"fsl-team-recounts-the-sequence-of-events-of-the-students-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-152726-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एफएसएल टीम ने दोहराया छात्र की मौत का घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एफएसएल टीम ने दोहराया छात्र की मौत का घटनाक्रम
Thu, 22 Jan 2026 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो33 छात्र वंश के पुतले को छत से गिराते एफएसएल आगरा की टीम के सदस्य।
- फोटो : 1
मैनपुरी। बाईपास औंछा रोड स्थित सुदिति ग्लोबल एकेडमी में 14 वर्षीय छात्र वंश की छत से गिर कर संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को आगरा से विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम सीन रिक्रेयशन के लिए स्कूल पहुंची, कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में छात्र की मौत के घटनाक्रम को दोहराया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी ली।
कोतवाली क्षेत्र के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में 23 नवंबर 2025 को 14 वर्षीय 9वीं कक्षा के छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिर कर मौत हो गई थी। परिजन की ओर से स्कूल के एमडी और स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच चल रही है, इस बीच बुधवार को आगरा से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार पांडेय छह सदस्यीय टीम के साथ मैनपुरी पहुंचे। कोतवाली पुलिस के साथ सुदिति ग्लोबल एकेडमी पहुंच कर घटनास्थल पर टीम ने छात्र की मौत के घटनाक्रम को दोबारा दोहराया। सीन रिक्रेयेशन के दौरान टीम के सदस्यों ने सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की। छात्र के वजन, लंबाई का एक पुतला तैयार किया गया, जिसे छत से नीचे गिराया गया। इसके बाद टीम ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के दिन के सीसीटीवी भी देखे, छात्र के परिजन से मुलाकात करने के साथ ही काेतवाली पुलिस की ओर से की जा रही विवेचना के संबंध में जानकारी ली।