{"_id":"64f70fc439b71c451c03d5c5","slug":"friends-who-come-home-with-her-husband-in-mainpuri-misbehaved-with-woman-police-searching-for-accused-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता की आपबीती: पति के साथ घर आए दोस्त करने लगे गंदी हरकतें, विरोध पर फाड़ दिए कपड़े...और फिर जो किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता की आपबीती: पति के साथ घर आए दोस्त करने लगे गंदी हरकतें, विरोध पर फाड़ दिए कपड़े...और फिर जो किया
Tue, 05 Sep 2023 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:53 PM IST
सार
मैनपुरी में पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। बताया कि पति के साथ घर आए दोस्त उसके साथ गंदी हरकतें करने लगे। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराबी पति आए दिन पीटता है। सोमवार को अपने दो साथियों के साथ आया और अभद्रता की। साथियों ने जबरदस्ती करते हुए कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह से बच कर निकली पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग चुके थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सदर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में एक युवक के साथ हुई थी। पति शराब पीने का आदी है। आए दिन उसे पीटता है। सोमवार को भी वह शराब के नशे में धुत दो साथियों को घर लेकर आया। अचानक पति और उसके दो साथियों ने उसके साथ जबरदस्ती करना शुरू शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह से वह इन लोगों के चंगुल से बच कर निकली। पिता को फोन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।