फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four killed in road accidents

सड़क हादसों में चार की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक मामले में परिवारीजन बिना कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी आरती देवी (50) पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल एटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीन अकबरपुर लालसहाय तथा दादूपुर उपकेंद्र पर एएनएम थीं। मिशन इंद्रधनुष अभियान के लिए वह शुक्रवार को अपने पुत्र रामू  (25) के साथ बाइक से अलीगंज जा रही थीं। सुबह आठ बजे के लगभग जब बाइक थाना बिछवां क्षेत्र में अलीगंज-छाछा मार्ग पर भनऊ पुल के समीप पहुंची तभी पीछे से जा रहे मैजिक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और चालक टाटा मैजिक लेकर भाग गया। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। जानकारी पर थाना बिछवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में जानकारी होते ही कोहराम मच गया। रामू की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व पुष्पा देवी उर्फ पिंकी के साथ हुई थी। रामू के एक वर्ष का एक पुत्र है। पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं आरती देवी की पुत्री दीप्ती भी होश में नहीं थी। दूसरे हादसे में थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला दौलत निवासी अजय (28) पुत्र हरगोविंद मंडी में रेड़ी चलाते थे। गुरुवार रात एक बजे परिवारीजन गंभीर घायल अवस्था में अजय को जिला अस्पताल ले गए। वहां परिवारीजनों ने चिकित्सकों को बताया कि अजय भैंसा रेड़ी में दबकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में इलाज शुरू कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। परिवारीजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए। आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी है। करहल रोड स्थित मोहल्ला सरावग्यान निवासी आर्यन जैन (18) पुत्र नितिन जैन गुरुवार को अपने साथ नगर के रामलीला मैदान निवासी सिद्धार्थ यादव के साथ बाइक से करहल जा रहे थे। जब बाइक थाना करहल क्षेत्र में मैनपुरी-इटावा मार्ग पर ग्राम अंडनी के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार की बाइक से भिड़ गई। बाइक भिड़ने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैफई अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह छह बजे आर्यन की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed