फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four days after the panic Bgwantpur

भगवंतपुर में चार दिन बाद भी दहशत का माहौल

Thu, 23 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 23 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four days after the panic Bgwantpur
भगवंतपुर में चार दिन बाद भी दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
भगवंतपुर प्रकरण में मामला शांत होते नजर नहीं आ रहा है। वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को वकील बैठक कर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में 19 फरवरी को मतदान के दौरान ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने दबिश के नाम पर रात में घरों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने वकील जगपाल, लेखपाल उदयवीर सहित 10 नामित सहित 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जगपाल को अंतरिम जमानत मिल चुकी है जबकि लेखपाल सहित नौ लोग जेल में हैं। गुरुवार को मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय हुआ। बैठक में जगपाल सिंह यादव, अशोक कुमार मिश्रा, चंद्रभान सिंह यादव, सुरेश यादव, संजय चौहान, धर्मवीर यादव, सौरभ यादव, राजीश यादव, राजीव यादव, राममोहन जौहरी, अनिल चौहान, हरवीर सिंह, जगदीश शाक्य, विनीता भदौरिया, रीता नैयर, विश्व विमोहन राजपूत ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रवींद्र सिंह यादव ने तथा संचालन संतोष यादव राजू ने किया। सोमवार को बैठक कर वकील अग्रिम रणनीति तैयार करेंगे। वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम एके श्रीवास्तव को तहरीर पर रिपोर्ट कराने के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

फोटो-

डीएम ने वकीलों को दिया आश्वासन
डीएम चंद्रपाल सिंह ने गुरुवार की सुबह अपने आवास पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव तथा जगपाल सिंह यादव को बुलाकर वकीलों का पक्ष जाना। डीएम ने आश्वासन दिया कि थाना औंछा में जगपाल सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट की विवेचना थाना कोतवाली से कराई जाएगी। जगपाल की तहरीर पर रिपेार्ट लिखी जाएगी। उनके खिलाफ लिखी रिपोर्ट की धाराओं को कम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपालों का धरना दूसरे दिन भी जारी
 तहसील घिरोर के लेखपालों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी तहसील में जारी रहा। अध्यक्ष नरेश चंद्र यादव ने कहा जब तक लेखपाल उदयवीर की रिहाई नहीं हो जाती तब तक लेखपालों का धरना जारी रहेगा। मंत्री महेश तोमर ने कहा एसडीएम घिरोर, थानाध्यक्ष घिरोर, औंछा का निलंबन नहीं होने तक आंदोलन चलेगा। रामवीर सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, केपीसिंह चौहान, कृपाल सिंह यादव, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।  


चौथे दिन भी बच्चे नहीं गए स्कूल
भगवंतपुर में चार दिन बाद भी दहशत का माहौल है। चौथे दिन भी बच्चे डर के चलते स्कूल नहीं गए। पुलिस के डर से गांव के पुरुष दिन में तो गांव आते हैं मगर रात घरों से बाहर ही बिता रहे हैं।  ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। प्रकरण में गंभीर घायल जगपाल से मिलने के लिए गांव आने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed