फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   former block chief of Kishni and his associates made accused in murderous attack case In Mainpuri

Elections: लोगों को भाजपा में कराया शामिल... पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति और साथियों ने किया जानलेवा हमला; केस दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 09:04 PM IST
सार

पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों को भाजपा में शामिल कराया तो पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति और साथियों ने जानलेवा हमला किया था। मामले में दर्ज केस में धाराएं बढ़ाई गईं हैं। 

विज्ञापन
former block chief of Kishni and his associates made accused in murderous attack case In Mainpuri
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व साथी जानलेवा हमले के मामले में आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने पूर्व में दर्ज एक मामले में जानलेवा हमला की धारा बढ़ाई है।

विज्ञापन


पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के नेता गिरीश यादव, आशीष यादव और भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने अपने घर पर मीटिंग कराई थी। बहुत से लोगों को पार्टी में सम्मिलित कराया था। इसी बात से नाराज होकर पूर्व ब्लाक प्रमुख पति रामपाल सिंह यादव व उनके प्रधान भाई कृष्ण पाल सिंह यादव ने भाजपा का प्रचार प्रसार न करने के लिए उनको कई बार डराया धमकाया और मारपीट भी की।
विज्ञापन


25 मार्च 2024 की दोपहर रामपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, गोलू, वंश, अंशुल, जयवीर सिंह निवासी बरुआ नदी, अरविंद सिंह व ब्रजराज सिंह, अनुज, सनोज, संदेश, राजेंद्र सिंह निवासी नगला हंसे ने गाड़ियों से रास्ता रोक लिया था। उन्हें गाड़ी से खींच कर गालीगलौज करते हुए ईंट-पत्थर व लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं साथ मौजूद अन्य लोगों की भी पिटाई की थी। रिवॉल्वर से जान से मारने की नीयत से फायर किया था। आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि बीजेपी का झंडा लगाया या वोट दिया तो उनका भी वही हाल करेंगे। पुलिस ने शिकायत पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed