फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   food poisoning in mainpuri, 100 people deteriorated after eating food in feast

Food Poisoning: मैनपुरी में फूड प्वॉइजनिंग, दावत में खाना खाने से 100 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Mon, 20 Jun 2022 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jun 2022 10:30 AM IST
सार

मैनपुरी में फूड प्वॉइजनिंग का मामला सामने आया है। शादी में खाना खाने के बाद अचानक 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। करीब 60 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
food poisoning in mainpuri, 100 people deteriorated after eating food in feast
Food Poisoning in mainpuri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनिगांव के गांव नंदपुर में रविवार रात को शादी समारोह के दौरान मंडप की दावत में खाना खाने के बाद ग्रामीणों और रिश्तेदारों की तबियत बिगड़ गई। करीब 100 लोग प्वॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए। आनन-फानन 60 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


गांव नंदपुर निवासी मुन्नालाल जाटव के बेटे श्यामवीर की शादी मोहल्ला सूरजपुर बिधूना जिला औरैया से तय हुई थी। सोमवार को श्यामवीर की बरात जानी थी, जिसके लिए रविवार को मंडप की दावत का खाना बना था। रविवार शाम नंदपुर और आसपास के गांव अनूपपुर व डेरा डूंगर के लोगों व रिश्तेदारों ने दावत में खाना खाया। रात करीब नौ बजे के बाद कई लोगों की तबियत बिगड़ गई। लोगों को उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत हुई। एक साथ 100 लोगों की तबियत बिगड़ने पर सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


आनन फानन सीएचसी से एंबुलेंस गांव के लिए रवाना हुईं। 60 लोगों को गंभीर हालत होने पर सीएचसी किशनी और पीएचसी कुसमरा पर भर्ती किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेवर से भी एंबुलेंस मंगाई गईं। सीएचसी पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी को ओआरएस का घोल पिलाकर आवश्यक दवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारी रात में ही पहुंचे अस्पताल 

नंदपुर मनिगांव में सौ से अधिक लोगों की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, एसडीएम किशनी जयप्रकाश, सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि गगन यादव भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।  

एंबुलेंस पायलट और ईएमटी ने निभाई जिम्मेदारी 

जैसे ही नंदपुर और मनिगांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना 108 एंबुलेंस को मिली। किशनी, कुसमरा के साथ ही बेवर से पांच एंबुलेंस गांव पहुंची। एंबुलेंस पायलट, राहुल, अनिरुद्ध और योगेंद्र ने बीमारों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग प्वॉइजनिंग का शिकार हुए थे। जिन्हें सीएचसी किशनी और कुसमरा पर भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया है। सभी की हालत में सुधार है। अधिकतर लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। कुछ का अभी भी उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed