{"_id":"69a0900d2b0ccaed3806e7ef","slug":"food-department-keeping-an-eye-on-adulteration-before-holi-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-154790-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: होली से पहले मिलावट पर खाद्य विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: होली से पहले मिलावट पर खाद्य विभाग की नजर
Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24 रंगीन कचरी सीज करते खाद्य विभाग की टीम। संवाद
मैनपुरी। होली नजदीक आते ही खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में खाद्य विभाग 19 फरवरी से ही मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है।जीटी रोड स्थित गोदाम पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. श्वेता सैनी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में 18 क्विंटल रंगीन कचरी सीज की। मंगलवार को गोदाम स्वामी के मौके पर न पहुंचने पर गोदाम को सील कर दिया गया था। टीम ने अब तक अभियान चलाकर 13 क्विंटल से अधिक अधोमानक और गंदगी युक्त माल को नष्ट कराया है।
होली से पहले खाद्य पदार्थों की खरीदारी करने वालों को मिलावटी सामान से बचाने के लिए खाद्य विभाग ने 19 फरवरी से मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है इसके तहत जनपद में कई जगह लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य खाद्य अधिकारी अतुल कुमार पाठक ने बताया कि त्योहार से पहले खाद्य पदार्थ की खरीदारी बढ़ जाती है इसी मौके का फायदा उठाकर मिलावट खोर होली पर प्रयोग किए जाने वाले विशेष खाद्य पदार्थों में मिलावट करना शुरू कर देते हैं और बाजार में इसकी खपत करने लगते हैं। मिलावट करो पर लगाम लगाने के लिए और लोगों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक खाद्य आयुक्त डॉ़ स्वेता सैनी ने बताया कि अभी तक होली पर बिकने वाली कचरी, मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। इसके लिए छापेमारी की जा रही है। कई स्थानों पर कचरी जब्त की गई है। इसके साथ ही मिठाइयों में गंदगी मिलने पर उन्हें नष्ट कराया गया है। घिरोर के एक गोदाम पर एक्सपायरी वनस्पति को नष्ट कराया गया है। लगातार अभियान जारी है।