फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fog havoc, killing three

कोहरे का कहर, तीन की जान गई

Tue, 29 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 29 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fog havoc, killing three
कोहरे का कहर, तीन की जान गई - फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कहर के चलते मंगलवार सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसा-एक

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलाब बाग निवासी रेखा देवी कठेरिया नगर स्थित शिवानी हास्पिटल में नौकरी करती थीं। मंगलवार सुबह वह एक सहकर्मी के साथ थाना भोगांव क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय पुत्र से मिलने बाइक से जा रही थीं। करीब 7:30 बजे बाइक जब कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुरा के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा अवनीश भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


हादसा-दो
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव शरीफपुर के समीप जीटी रोड पर एक अज्ञात महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी भेजा। मंगलवार सुबह गांव शरीफपुर के निकट जीटी रोड पर एक 45 वर्षीय महिला का शव क्षति विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। कुछ राहगीरों ने बताया कि महिला सड़क हादसे का शिकार हुई है। मगर वह कहां की रहने वाली है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने काफी देर तक पहचान के प्रयास किए मगर कोई जानकारी न होने के बाद शव सील कर मोर्चरी भेजा। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा-तीन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव बोझा निवासी निवासी प्रमोद उर्फ गुड्डू की पत्नी रानी देवी (35) मंगलवार सुबह चचेरे देवर सुमित के साथ बाइक से बाबा नीमकरोरी दर्शन को जा रही थीं। बाइक जब थाना बेवर क्षेत्र के छिबरामऊ तिराहा के समीप पहुंची। तभी नवीगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरा देवर सुमित भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।


हादसा-चार
थाना बिछवां क्षेेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी कमलेश अपनी तांगा बुग्गी से एटा के गांव तरगमा जा रहा था। गांव सूरजपुर तिलियानी के समीप कोहरे के चलते सुबह करीब आठ बजे डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव महरमई निवासी कुंवरपाल मां की तेरहवीं का सामान लेने रिश्तेदार ब्रजेश के साथ मंगलवार सुबह गांव नगला सेमर जा रहा था। तभी गांव मोहनपुरा के समीप बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed