फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Five days later, the bank opened, people descended

पांच दिन बाद खुले बैंक, उमड़े लोग

Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five days later, the bank opened, people descended
बैंक में लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लगभग पांच दिन बाद बैंक शाखाएं खुलने के चलते सुबह से लेकर शाम तक शाखाओं में ग्राहकों की लाइन लगी रही। वहीं पांच दिन से अटकी पड़ी चेकों की क्लीयरिंग करने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। इसके चलते क्लीयरिंग हाउस भी देर तक खुले रहे। इसके अलावा एटीएम पर भी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लगातार पांच दिन से अवकाश चल रहा था। पहले नवरात्र उसके बाद मोहर्रम और दशहरा का अवकाश। इसके चलते बैंकों में लेनदेन बिल्कुुल नहीं हुआ। एक ओर जहां व्यापारी पैसे जमा नहीं कर पाए। वहीं त्योहार की खरीदारी के लिए मध्यम वर्ग भी बैंकों में पैसे निकालने के लिए पहुंचे। इसके चलते बैंक शाखाओं में सुबह से लाइनें लग गईं। दोपहर को शाखा बंद होने के समय तक बड़ी संख्या में बैंकों में लोग मौजूद थे। सबसे बुरा हाल एसबीआई की स्टेशन रोड स्थित शाखा का था। यहां व्यापारियों के अलावा सर्विस मैन और पेंशनर्स सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हो गए। 
विज्ञापन

 गुरुवार को एटीएम में पैसा फीड होते ही वहां भी पैसा निकालने वालों की भीड़ लग गई। स्टेशन रोड एवं शहर के अंदरूनी इलाकों में स्थित लगभग सभी एटीएम पर लाइनें लगी देखी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीएम ने किया निरीक्षण
मैनपुरी। पांच दिन की छुट्टी के बाद शाखाएं खुलने पर एलडीएम देवेंद्र कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बैंकों की शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक शाखाओं के ऋण वसूली आदि की समीक्षा की।

बैंकें बंद रहने से रहा 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
मैनपुरी (ब्यूरो)। पिछले पांच दिनों से बैंक बंद रहने के चलते जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हो गया। वहीं अधिकांश एटीएम में कैश खत्म हो गया था। कहीं कैश नहीं का बोर्ड लगाया गया तो कहीं एटीएम के शटर ही बंद कर दिए गए। इससे ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 
इस सप्ताह बैंकों में पांच दिन का अवकाश पड़ने के चलते ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बैंक में दूसरे शनिवार रविवार और नवमी, मोहर्रम व विजय दशमी का अवकाश रहा। गुरुवार को बैंक शाखा खुलीं भी तो नियमित ढंग से कार्य नहीं हो सका। 


बैंक बंद रहने से लगभग 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं जिले के सभी एटीएम में गुरुवार को पर्याप्त कैश लोड करा दिया गया है। एटीएम बंद नहीं किए जाने चाहिए के निर्देश दिए हैं।
देवेंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक 
                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed